Chief Minister Youth Self Employment Scheme Rajasthan: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना बनी युवाओं की पहली पसंद. 10 दिनों में 5 हजार से अधिक आवेदन
ब्याज मुक्त ऋण और मार्जिन मनी ने बढ़ाया भरोसा. जयपुर सहित कई जिलों में जबरदस्त रिस्पॉन्स
Ananya soch: Chief Minister Youth Self Employment Scheme Rajasthan
अनन्य सोच। Rajasthan MSME and Startup Promotion: उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (Rajasthan MSME and Startup Promotion) को लेकर प्रदेश के युवाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है. योजना शुरू होने के महज 10 दिनों के भीतर ही 5 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो इसकी लोकप्रियता और युवाओं की उद्यमशील सोच को दर्शाता है. (Interest Free Loan for Youth in Rajasthan) इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के एक लाख युवाओं को स्वयं का उद्योग स्थापित करने के लिए आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है.
योजना के तहत विनिर्माण, सेवा और व्यापार सेक्टर में सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है. राज्य सरकार द्वारा ऋण पर लगने वाले शत प्रतिशत ब्याज का पुनर्भरण किया जाएगा. इसके साथ ही 50 हजार रुपये तक की मार्जिन मनी और सीजीटीएमएसई शुल्क के पुनर्भरण का भी प्रावधान रखा गया है. (Bhajanlal Sharma Employment Initiatives) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 12 जनवरी को इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया था, जबकि 15 जनवरी को इसकी विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई.
युवाओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया. जल्द बैंकों को भेजे जाएंगे आवेदन
उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने बताया कि राज्य के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना को बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. 22 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी और अब तक 5,089 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. जिला उद्योग महाप्रबंधकों द्वारा आवेदनों की जांच के बाद इन्हें शीघ्र ही ऋण स्वीकृति और वितरण के लिए संबंधित बैंकों को अग्रेषित किया जाएगा.
जयपुर सबसे आगे. कई जिलों में 200 से अधिक आवेदन
आवेदन के आंकड़े बताते हैं कि योजना का लाभ लेने के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के युवा आगे आ रहे हैं. जयपुर जिले में सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि कई अन्य जिलों में भी आंकड़ा 200 के पार पहुंच चुका है.
जिला वार आवेदन स्थिति
| जिला | आवेदन |
|---|---|
| जयपुर | 385 |
| चूरू | 270 |
| बीकानेर | 220 |
| टोंक | 212 |
| हनुमानगढ़ | 209 |
| बूंदी | 195 |
| सीकर | 187 |
| श्रीगंगानगर | 179 |
| जोधपुर | 175 |
| दौसा | 170 |
| डीडवाना कुचामन | 158 |
| बारां | 155 |
| झुंझुनूं | 150 |
| नागौर | 148 |
| भीलवाड़ा | 144 |
| अजमेर | 143 |
| झालावाड़ | 141 |
| भरतपुर | 135 |
| बाड़मेर | 131 |
| सवाई माधोपुर | 131 |
| कोटा | 118 |
| करौली | 110 |
| पाली | 109 |
| अलवर | 100 |
एसएसओ आईडी और ई-मित्र से आसान आवेदन प्रक्रिया
योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश के युवा एसएसओ आईडी और ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, आवेदक की फोटो, शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र आवश्यक हैं. संस्थागत आवेदन की स्थिति में 51 प्रतिशत से अधिक स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज भी अनिवार्य हैं.
योजना के तहत मिलने वाले प्रमुख लाभ
-
8वीं से 12वीं उत्तीर्ण आवेदक
-
सेवा व व्यापार क्षेत्र. 3.5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण
-
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर. 7.5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण
-
अधिकतम 35 हजार रुपये मार्जिन मनी
-
-
स्नातक, आईटीआई एवं अधिक योग्यता वाले आवेदक
-
सेवा व व्यापार क्षेत्र. 5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण
-
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर. 10 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण
-
अधिकतम 50 हजार रुपये मार्जिन मनी
-
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना प्रदेश में आत्मनिर्भर युवाओं की नई पीढ़ी तैयार करने की दिशा में एक मजबूत कदम के रूप में उभर रही है.