Animal Welfare Policy: आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रण के लिए एकीकृत पोर्टल विकसित होगा

Animal Welfare Policy: आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रण के लिए एकीकृत पोर्टल विकसित होगा

Ananya soch: Animal Welfare Policy

अनन्य सोच। Animal Birth Control: प्रदेश में (Stray Dogs Rajasthan) आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा समन्वित और प्रभावी कार्यवाही की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अनुपालना में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित हुई. 

मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आवारा कुत्तों के टीकाकरण, नसबंदी और जनसंख्या नियंत्रण से जुड़े समस्त आंकड़ों की निगरानी के लिए एकीकृत पोर्टल विकसित किया जाए. इससे योजनाओं की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी. 

बैठक में एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC Centre) सेंटरों की स्थिति की समीक्षा की गई तथा नए सेंटरों की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान के निर्देश दिए गए. उन्होंने राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति के गठन और जिला स्तर पर नियमित बैठकों के आयोजन पर भी जोर दिया. 

आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा. बैठक में स्वायत्त शासन विभाग सहित नगर निकायों और पशु कल्याण संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.