राम जल सेतु लिंक परियोजना से राजस्थान जल आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर
Ananya soch: Water Resources Department
अनन्य सोच। Rajasthan Water Project: संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना, जिसे Ram Jal Setu Project के नाम से जाना जा रहा है, पूर्वी राजस्थान के लिए जल सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी. जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बूंदी के गुहाटा में निर्माणाधीन चंबल एक्वाडक्ट का निरीक्षण किया.
रावत ने 2 किलोमीटर से अधिक पैदल चलकर कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समयबद्धता की समीक्षा की तथा अभियंताओं और कार्यकारी एजेंसी को तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने श्रमिकों से संवाद कर उनकी मेहनत की सराहना भी की।
2.3 किलोमीटर लंबे इस एक्वाडक्ट पर लगभग 2,330 करोड़ रुपये की लागत आएगी. परियोजना मई 2025 में प्रारंभ हुई थी और जून 2028 तक पूर्ण होगी. इसके माध्यम से नवनेरा बैराज से पानी बीसलपुर और ईसरदा बांध तक पहुंचाया जाएगा.
(ERCP Rajasthan) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में यह परियोजना 17 जिलों की 3.25 करोड़ आबादी को पेयजल, सिंचाई और औद्योगिक जल उपलब्ध कराकर राजस्थान को जल आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से ले जाएगी.