नाहरगढ़ जैविक उद्यान बना पर्यटकों का हॉटस्पॉट: 39 दिनों में 57 हजार से अधिक सैलानी, लायन–टाइगर सफारी का बढ़ा क्रेज
Ananya soch: Jaipur Wildlife Tourism
अनन्य सोच। Forest Department Rajasthan: जयपुर का Nahargarh Biological Park वर्ष 2026 में वन्यजीव पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है. नए साल के महज 39 दिनों में यहां 57 हजार से अधिक पर्यटकों का आगमन हुआ है, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है. रविवार को सुहावने मौसम और अवकाश के कारण सैलानियों का विशेष उत्साह देखने को मिला, जब कुल 3,177 पर्यटकों ने उद्यान का भ्रमण किया.
एसीएफ देवेन्द्र सिंह राठौड़ के अनुसार, Lion Safari Jaipur और Tiger Safari Rajasthan इस दौरान पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण रहीं. रविवार को 284 सैलानियों ने इन सफारियों का रोमांचक अनुभव लिया. शेरों की शाही चाल और बाघों की गर्जना ने पर्यटकों को प्रकृति के बेहद करीब ला दिया.
नाहरगढ़ जैविक उद्यान में जयपुरवासियों के साथ-साथ देशभर से आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. शहर के समीप स्थित यह उद्यान हरियाली, वन्यजीव और रोमांच का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है.
उप वन संरक्षक विजयपाल सिंह के निर्देशन में सुरक्षा, सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. एसीएफ देवेन्द्र सिंह राठौड़ एवं रेंजर शुभम शर्मा द्वारा सफारियों की सघन मॉनिटरिंग की गई. सुव्यवस्थित प्रबंधन और वन विभाग की सतत निगरानी के चलते नाहरगढ़ जैविक उद्यान आज राजस्थान के प्रमुख वन्यजीव पर्यटन स्थलों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है.