रीको के 24 नए औद्योगिक क्षेत्रों में मिलेगा शुद्ध पेयजल, ₹143 करोड़ की स्वीकृति से उद्योगों को बड़ी राहत
Ananya soch: Rajasthan Investment News
अनन्य सोच। Industrial Growth India: राजस्थान औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (RIICO Industrial Areas) ने प्रदेश के औद्योगिक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है. RIICO के 24 नए औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत एवं प्रस्तावित औद्योगिक इकाइयों को अब निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए लगभग ₹143 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सभी industrial areas Rajasthan में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED Water Supply) के माध्यम से की जाएगी.
यह निर्णय औद्योगिक इकाइयों, निवेशकों और श्रमिकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. (drinking water project) पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से न केवल उद्योगों के संचालन में सहूलियत होगी, बल्कि कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण भी सुनिश्चित किया जा सकेगा
इन 24 औद्योगिक क्षेत्रों को मिलेगा पेयजल लाभ
(Industrial Infrastructure Rajasthan) इस योजना के अंतर्गत जिन औद्योगिक क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, उनमें बड़गांव (सिरोही), मसूदा, किशनगढ़-VI एवं खोडा (अजमेर), रामा आसपुर (डूंगरपुर), प्रतापगढ़ एक्सटेंशन (प्रतापगढ़), कोटड़ा (धौलपुर), करनपुरा, उखालिया, फतेहपुरा समेलिया (भीलवाड़ा), मलसीसर (झुंझुनूं), खुडियाला एवं तिंवरी (जोधपुर), सियामाली एवं बड़ी सीड (फलौदी), हरसौर (नागौर), श्रीराम जानकी राजास (डीडवाना-कुचामन), डोला जागीर, नाडोल एवं वरकाना (पाली), स्टोन पार्क मासलपुर (करौली), श्रीराम जानकी जटलाव गोठड़ा (सवाई माधोपुर), मऊ एवं नीमकाथाना-द्वितीय (सीकर) शामिल हैं.
इन क्षेत्रों में कार्यरत इकाइयों को नियमित और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होने से उत्पादन प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सकेगी.
निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में कदम
रीको की प्रबंध निदेशक शिवांगी स्वर्णकार ने बताया कि रीको का निरंतर प्रयास रहा है कि (Rajasthan industries) औद्योगिक क्षेत्रों में निवेशकों और कामगारों को सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने कहा कि (RIICO infrastructure) रीको यह सुनिश्चित कर रहा है कि उद्योगों की स्थापना और संचालन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, जिससे उद्यमी बिना किसी बाधा के अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें.
उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा की उपलब्धता औद्योगिक विकास (industrial development) के लिए अत्यंत आवश्यक है और यह निर्णय राज्य में निवेश को और अधिक प्रोत्साहित करेगा.
औद्योगिक विकास को मिलेगा नया आयाम
रीको द्वारा उठाया गया यह कदम प्रदेश में औद्योगिक ढांचे के सर्वांगीण विकास को गति देगा. इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और राजस्थान औद्योगिक निवेश के लिए और अधिक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभरेगा.