Khejri Protection Law: खेजड़ी संरक्षण कानून पर संत समाज का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अभिनंदन, ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेशभर में हर्ष
Ananya soch: Environment Conservation Rajasthan
अनन्य सोच। Rajasthan Government Decisions: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुलाकात की. प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बिश्नोई समाज के संतों, प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों ने राज्य विधानसभा में 5 फरवरी को (Khejri Protection Law) खेजड़ी संरक्षण के लिए कानून लाए जाने की घोषणा पर Bhajanlal Sharma CM का आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया. संतों ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे समाज में पर्यावरण संरक्षण को लेकर नई चेतना का संचार हुआ है.
मुकाम पीठाधीश्वर श्री रामानन्द जी महाराज ने कहा कि लगभग 70 वर्षों बाद राज्य सरकार द्वारा खेजड़ी की रक्षा के लिए कानून की पहल सराहनीय है. महन्त स्वामी सच्चिदानंद जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूर्व में संतों से लिए गए सुझावों को व्यवहार में उतारकर विश्वास को मजबूत किया है.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार खेजड़ी एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और संतों के सुझावों के अनुरूप शीघ्र कानून लाया जाएगा. उन्होंने भारतीय संस्कृति में प्रकृति, संतों और वृक्षों के महत्व को रेखांकित करते हुए बिश्नोई समाज के पर्यावरणीय योगदान की सराहना की. मुख्यमंत्री ने भगवान जम्भेश्वर जी एवं मां अमृता देवी को नमन करते हुए वृक्षारोपण अभियानों की जानकारी भी साझा की.इस अवसर पर सभी संतों का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया.