Toxic Release Date 2026: बॉक्स ऑफिस में बड़ा ट्विस्ट! यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज टली – अब 4 जून 2026 को मचेगा पैन-इंडिया तूफान
Ananya soch: Yash Toxic Movie
अनन्य सोच। Toxic Release Date 2026: पैन-इंडिया सिनेमा के सुपरस्टार Yash की बहुप्रतीक्षित फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups एक बार फिर सुर्खियों में है. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है. पहले यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 4 जून 2026 घोषित की गई है. निर्माता कंपनी KVN Productions और Monster Mind Creations ने आधिकारिक तौर पर बताया कि यह फैसला मिडिल ईस्ट के GCC देशों में जारी अस्थिर हालात और वहां के डिस्ट्रीब्यूटर्स की मांग को देखते हुए लिया गया है. गल्फ क्षेत्र भारतीय फिल्मों के लिए बड़ा बाजार माना जाता है, इसलिए मेकर्स ने वैश्विक दर्शकों और बिजनेस को ध्यान में रखते हुए यह रणनीतिक निर्णय लिया है.
(Upcoming Indian Movies 2026) फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्ममेकर Geetu Mohandas कर रही हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म में यश डबल रोल में दिखाई देंगे. उनका एक किरदार ‘टिकट’ नाम के खतरनाक गैंगस्टर का है, जिसकी झलक हाल ही में रिलीज हुए टीजर में देखने को मिली. टीजर ने रिकॉर्ड बनाते हुए 24 घंटे के भीतर करीब 19.7 करोड़ व्यूज हासिल किए, जिससे फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह पैदा हो गया है. फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है. इसमें यश के साथ Nayanthara, Kiara Advani, Tara Sutaria, Huma Qureshi और Rukmini Vasanth जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म एक पीरियड एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें गैंगस्टर दुनिया को ‘एडल्ट फेयरी टेल’ के अंदाज में पेश किया गया है.
(Pan India Action Film) फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 में बेंगलुरु में पूरी हो चुकी है और फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है. उम्मीद है कि फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज किया जाएगा.यश की ब्लॉकबस्टर KGF: Chapter 1 और KGF: Chapter 2 के बाद दर्शकों की उम्मीदें ‘टॉक्सिक’ से और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। एक्शन, स्टाइल और शानदार विजुअल्स से भरपूर यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी सिनेमाई पेशकशों में से एक मानी जा रही है.