मन की बात का 131वां एपिसोड प्रेरणादायक: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यकर्ताओं संग सुना कार्यक्रम
Ananya soch: Mann Ki Baat
अनन्य सोच। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 131वां एपिसोड सुना. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना कार्यक्रम में देश के विकास, जनभागीदारी, नवाचार और समाज के विभिन्न वर्गों की प्रेरक पहल जैसे विषयों पर चर्चा की गई.
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि आज का एपिसोड समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला रहा प्रधानमंत्री के संदेशों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम जनसंवाद को मजबूत करते हैं और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देते हैं. कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और प्रदेश में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया.