दूसरी बार गोल्ड: जयपुर की थिया चौहान ने ओलिम्पियाड में फिर लहराया परचम
थिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता सेलेब्रिटी रिपोर्टर विजय सिंह और माँ को दिया
Ananya soch
अनन्य सोच। जयपुर के Warren Academy School की कक्षा चार की छात्रा थिया चौहान ने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलिम्पियाड में लगातार दूसरी बार गोल्ड मैडल जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. राउंड फर्स्ट में उनका पर्सेंटाइल 91.38 रहा और उन्होंने स्कूल रैंक 1 हासिल की. इसके अलावा रीजनल रैंक 152, जोनल रैंक 101 और वर्ल्ड रैंक 200 प्राप्त की. उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें ‘गोल्ड मैडल ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया. यह परीक्षा Science Olympiad Foundation द्वारा आयोजित की गई थी. थिया ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल शिक्षकों और अपनी मां स्नेहा चौहान को दिया. उन्होंने बताया कि नियमित सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन संसाधनों की मदद से तैयारी की। वे लेवल-2 परीक्षा भी दे चुकी हैं.